hope

जितनों ने उन्हें पाया वे उनको खा गए; और उनके सताने वालों ने कहा, इस में हमारा कुछ दोष नहीं, क्योंकि उन्होंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है जो धर्म का आधार है, और उनके पूर्वजों का आश्रय था।

यिर्मयाह 50 : 7

जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।

विलापगीत 3 : 25

इसलिऐ मैं ने कहा, मेरा बल नाश हुआ, और मेरी आश जो यहोवा पर थी, वह टूट गई है।

विलापगीत 3 : 18

यहोवा से उद्धार पाने की आशा रख कर चुपचाप रहना भला है।

विलापगीत 3 : 26

मेरे मन ने कहा, यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उस में आशा रखूंगा।

विलापगीत 3 : 24

वह यह जान कर अकेला चुपचाप रहे, कि परमेश्वर ही ने उस पर यह बोझ डाला है;

विलापगीत 3 : 28

वह अपना मुंह धूल में रखे, क्या जाने इस में कुछ आशा हो;

विलापगीत 3 : 29

परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ, इसीलिये मुझे आाशा है:

विलापगीत 3 : 21

फिर उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, ये हड्डियां इस्राएल के सारे घराने की उपमा हैं। वे कहत हैं, हमारी हड्डियां सूख गई, और हमारी आशा जाती रही; हम पूरी रीति से कट चुके हैं।

यहेजकेल 37 : 11

वे लोग जो कहते हैं, यहोवा की यह वाणी है, उन्होंने भावी का व्यर्थ और झूठा दावा किया है; और तब भी यह आशा दिलाई कि यहोवा यह वचन पूरा करेगा; तौभी यहोवा ने उन्हें नहीं भेजा।

यहेजकेल 13 : 6